
टोक्यो (जापान) – जापान के सैतामा प्रांत के कावागोए क्षेत्र में निर्मित एक मस्जिद को प्रशासन ने अवैध घोषित किया है तथा उसे ध्वस्त किए जाने की सूचना दी है । यह मस्जिद ४ हजार ५०० वर्ग मीटर भूमि पर बनाई गई है, जिसे पर्वतीय वनभूमि के रूप में वर्गीकृत किया गया है । स्थानीय प्रशासन ने इस निर्माण पर आपत्ति व्यक्त की है । कावागोए का यह क्षेत्र शहरीकरण-नियंत्रण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां स्थानीय अधिकारियों से विशेष अनुमति प्राप्त किए बिना किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता । उल्लेखनीय है कि इस मस्जिद के उद्घाटन समारोह में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हामिद उपस्थित थे । इसी कारण यह प्रकरण सार्वजनिक रूप से सामने आया ।
पाकिस्तान की ओर से स्पष्टीकरण
पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि स्थानीय कानूनों का पालन किए बिना निर्मित इस मस्जिद का पाकिस्तान सरकार से कोई संबंध नहीं है । पाकिस्तान का कहना है कि मस्जिद के निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त होने की पुष्टि मिलने के पश्चात ही उसके राजदूत उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए थे । साथ ही पाकिस्तान ने वहां के मुस्लिम नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वावन किया है ।
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया