केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की विचित्र मांग !
गडचिरोली में मद्यनिषेध (शराबबंदी) हटाने की राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता की मांग !

भिवंडी – अवैध भट्टी की मद्य पीने से आज तक सहस्रों लोगों की मृत्यु हुई है । पुणे, पिंपरी-चिंचवड में १८ से १९ लोगों की मृत्यु हुई । श्रमिक वर्ग परिश्रम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं । तनाव की स्थिति में वे अवैध भट्टी की मद्य पीते हैं । पुलिस ने कितनी भी छापामारी की, तथापि अवैध मद्यभट्टियां चलती ही रहती हैं । एक स्थान की मद्यभट्टी बंद होने पर भी दूसरी गली में बोतलें उपलब्ध हो जाती हैं । इसलिए वे कभी भी बंद नहीं होतीं । इससे अच्छा है कि अवैध मद्यभट्टियों को अधिकृत कर दिया जाए, इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा, साथ ही निर्धन नागरिकों के प्राणों की रक्षा होगी, ऐसा वक्तव्य केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सरकार को संबोधित करते हुए दिया । वे भिवंडी में एक कार्यक्रम के निमित्त आए हुए थे, तब वे पत्रकारों से वार्तालाप कर रहे थे ।
Union Minister Ramdas Athawale backs legalising hand-brewed liquor after the Pune hooch tragedy.
He argues that regulation could curb illicit alcohol deaths and boost state revenue.
An NCP leader has also demanded lifting the liquor ban in Gadchiroli.
Prioritising revenue over… pic.twitter.com/fgTM6lJOLd
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 3, 2026
‘विषाक्त मद्य कब तक पिलाओगे ? गडचिरोली जिले का मद्यनिषेध हटाओ’, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता धर्मराव बाबा आत्राम ने की है । मद्यनिषेध हटाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भेंट करने की बात भी उन्होंने कही । (यदि मद्यनिषेध हटाया गया, तो जिन क्षेत्रों में मद्यनिषेध लागू किया गया है, वहां की नीतियों अथवा सिद्धान्तों को तिलाञ्जलि देने जैसा होगा ! – संपादक) ‘महुआ की मद्य को वैधानिक (कानूनी) घोषित करो । आदिवासी संस्कृति में जन्म, विवाह, मृत्यु ऐसे अवसरों पर लोग महुआ की मद्य पीते हैं’, ऐसा भी उन्होंने कहा ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
पुणे के भ्रष्ट उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार सहित १५ अधिकारी निलंबित l
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य