जान से मारने की धमकी भी दी

इंदौर (मध्य प्रदेश) – यहां पहलगाम में हुए जिहादी आतंकवादी आक्रमण का वीडियो देखने पर एक हिन्दू युवक की कुछ मुसलमानों द्वारा पिटाई करने की घटना सामने आई है ।
१. शुजालपुर निवासी यह हिन्दू युवक इंदौर में पढाई करता है । वह इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था । यात्रा के समय वह पहलगाम में हुए जिहादी आतंकवादी आक्रमण के वीडियो देख रहा था । इसी समय उन्हें मुस्लिम युवकों ने घेर लिया और पूछा, ‘क्या तू हमारी ओर देखते हुए वीडियो देख रहा है ?’ इसके उपरांत उन्होंने इस हिन्दू युवक के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की ।
२. इस पर युवक ने मुसलमानों से कहा, ‘आप भी इसी देश में रहते हैं ।’ उन्होंने युवक को धमकाते हुए कहा ‘ट्रेन में यह देशभक्ति मत दिखा । ट्रेन से उतर जा, नहीं तो नंबर २९ (आतंकवादियों ने पहलगाम में २८ हिन्दू पर्यटकों को मार डाला था) तेरा होगा ।’
३. जब उस हिन्दू छात्र ने उनका विरोध किया तो मुसलमानों ने उसकी पिटाई कर दी । इस युवक ने रेलवे पुलिस में परिवाद पंजीकृत किया है । पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है । पुलिस ने परिवाद पंजीकृत कर लिया है । उस पर आक्रमण करनेवाले २० लोग थे और अब उनको ढूंढा जा रहा है ।
४. मुसलमानों ने युवक को धमकाते हुए कहा था ‘हम चंदननगर में रहते हैं । हमारा वहां एक अलग देश है । हमारा कानून वहां लागू होता है ।’ चंदननगर एक मुसलमान बहुसंख्यक क्षेत्र है ।
संपादकीय भूमिकायह घटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अब समय आ गया है कि देश के देशभक्त नागरिक आत्मरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित (वैध) हथियार (अस्त्र/ शस्त्र) उठाएं ! |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।