‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण !

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – ‘सनातन संस्था का कार्य अच्छा है । इसके लिए आप सभी का अभिनंदन ! वर्तमान में हिन्दुओं के बीच फूट डालने के प्रयास बढ रहे हैं । इसलिए अधिकाधिक हिन्दुओं को संगठित करना अति आवश्यक है । ऐसे आयोजनों के माध्यम से हिन्दू समाज को एकत्रित कीजिए’, ऐसा आशीर्वाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्था को दिया । सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी के ८३वें जन्मोत्सव और सनातन संस्था के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गोवा में १७ से १९ मई २०२५ की अवधि में होनेवाले ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ को २१ अप्रैल को दिया गया । ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ की ‘स्वागत समिति’ के सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी, जौनपुर के मडियाहू विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री. रवींद्रकुमार पटेल और श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लक्ष्मणपुरी (लखनऊ) स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में योगी आदित्यनाथ से भेंट की । इस समय सर्वप्रथम सनातन संस्था के २५ वर्षों के कार्य के विषय में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई । इस समय मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आगे का नियोजन देखकर कार्यक्रम में आने के विषय में बताता हूं ।’
इस समय सनातन संस्था-निर्मित श्रीराम का सात्त्विक चित्र और साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निर्मित ‘हिन्दू राष्ट्र आवश्यक क्यों ?’, ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना की दिशा’, ‘हिन्दू राष्ट्र : आक्षेप एवं खंडन’ और ‘हलाल जिहाद’ ग्रंथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट दिए गए ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न