हिन्दुत्व भक्तों ने नगर आयुक्त का मुंह काला किया

दमोह (मध्य प्रदेश) – २९ मार्च की सुबह हिन्दू संगठनों से जुडे युवकों ने नगर पालिका मुख्य आयुक्त प्रदीप शर्मा के चेहरे पर काली स्याही फेंकी । शर्मा ने श्री रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां चौक स्थित घंटाघर पर लगाए गए भगवा झंडों को हटाने का आदेश दिया था । हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध किया ।
जब नगर निगम के कर्मचारी झंडे उतारने लगे तो हिन्दू युवक आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों को रोक दिया, साथ ही सडक पर जाम लगाकर शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी की । तभी पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल और छोटू यादव शर्मा के घर पहुंचे और शर्मा के मुंह पर कालिख पोत दी ।
जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने पूरी घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया और घटना की जांच के आदेश दिए।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court