आतंकवाद विरोधी दल को दिया गया है आदेश

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दल ने राज्य के चलाए जानेवाले ४ सहस्र से अधिक बिना अनुदानित मदरसों की जांच आरंभ की है । एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है । सरकार ने राज्यभर में चल रहे अवैध मदरसों की जांच करने के आदेश दिए थे । तदनंतर राज्य के ४ सहस्र १९१ मदरसे दल के रडार पर पाए गए हैं । इन में गोंडा एवं बहराइच जिले के अनुमान से ७०० मदरसे समाहित हैं । मदरसों की जांच के लिए स्वतंत्र दल तैयार किए गए हैं ।
अकेले बहराइच जिले में ४९५ मदरसे
नेपाल सीमा से सटे हुए बहराइच जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा के मत में ४९५ अवैध मदरसे अकेले बहराइच में स्थित हैं तथा इनमें से न्यूनतम १०० मदरसे भारत-नेपाल सीमा से सटे हुए गांवों में चलाए जाते हैं ।
मदरसों में धन कहां से आता है ?
बहराइच जिले में अवैध मदरसों को धन कहां से मिलता है, इस प्रकरण की जांच चल रही है । क्या इन मदरसों को कोई भी गैरकानूनी स्त्रोत द्वारा, विशेषत: सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मदरसों द्वारा निधि मिलती है ?, इसका भी आतंकवाद विरोधी दल जांच कर रहा है ।
मदरसों पर सरकार का ध्यान
‘मकतब’ के रूप में चल रहे मदरसों ने अबतक पंजीकरण क्यों नहीं किया, इसकी जांच आतंकवाद विरोधी दल करेगा । ये मदरसे संबंधित जिले में कब से चल रहे हैं ? उन्हें निधि कहां से मिलती थी ? यह सब बातें जांच कर उसका विवरण (रिपोर्ट) महासंचालकों को प्रस्तुत किया जाएगा । अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को दल से समन्वय कर दल के पुलिस महासंचालकों की सूचना के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने की सूचनाएं दी गई हैं । इस संदर्भ में सरकार द्वारा पत्र पाया गया है, ऐसा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है । इस संदर्भ में जिलाधिकारी से चर्चा हुई है । उनकी सूचना के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
संपादकीय भूमिका
|
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Pakistan Supreme Court : १२ वर्ष उपरांत पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को मुक्त किया गया !
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।
Jantar Mantar Protest : जंतरमंतर पर चल रहा २३ दिन का अनशन समाप्त ।
Dhruv Rathee : ‘हिन्दुओं के देवता मांस खाते थे तथा मदिरापान करते थे’, ऐसा बोलनेवाले ध्रुव राठी का वीडियो २४ घंटे में हटाएं ।