असम में मुसलमानों द्वारा अवयस्क हिन्दू लड़की से बलात्कार का प्रकरण

धिंग (असम) – यहां २२ अगस्त को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक अवयस्क हिन्दू लडकी के साथ ३ मुसलमानों ने सामूहिक बलात्कार किया । इस घटना के बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहा है । इन विरोध प्रदर्शनों में सम्मिलित लोगों ने बांग्लादेशी घुसपैठिए मुसलमानों के विरोध मे मोर्चा खोल दिया है । प्रदर्शन में सम्मिलित कई संगठनों ने घुसपैठियों को ७ दिनों के अंदर असम का उत्तरी भाग छोड़ने का आदेश दिया है । उधर, स्थानीय कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल ने इस चेतावनी का विरोध किया है ।
पूर्वी और उत्तरी असम में ३० से अधिक संगठन बलात्कार पीडिता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं । ‘ताई अहोम युवा परिषद’ नामक संगठन ने कहा कि यह पूरी घटना मुस्लिम घुसपैठियों द्वारा पूर्ण की गई है । इस पूरी घटना के जिम्मेदार मुसलमान घुसपैठी हैं। ये मुसलमान असम के लिए उपद्रव बन गए हैं । वे बलात्कार, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों में सम्मिलित हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं । हमने सरकार को इन मुसलमानों को असम से निकालने के लिए ७ दिन का समय दिया है । अगर निश्चित समय के अंदर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो हमारा संगठन बल प्रयोग कर उन्हें हटा देगा ।
संपादकीय भूमिकासंगठनों को ऐसी चेतावनी क्यों देनी पडती है ? पुलिस तथा प्रशासन क्या कर रहा है ? |
(और इनकी सुनिये… ) ‘ मुस्लिम घुसपैठियों को बाहर नहीं निकाला जा सकता ! ‘ – कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद
असम के कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को बाहर निकालने की मांग पर कहा कि आंदोलनकारी घुसपैठिए मुसलमानों को नहीं निकाल पाएंगे। कुछ लोगों केअनैतिक होने के कारण हर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता । मुस्लिम असम के विभिन्न भागों में चल रहे कार्यों में योगदान दे रहे हैं ।
संपादकीय भूमिकाकांग्रेस को बांग्लादेशी घुसपैठियों से बहुत वोट मिलते हैं। इसलिए यदि कांग्रेसी तथा रशीद जैसे मुस्लिम कांग्रेसी भी ऐसे बयान दें तो इसमें आश्चर्य की क्या बात है ? |
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court
तुम्हारे पास वर्दी है, इसलिए क्या आप कुछ भी कर सकते हैं ? – Karnataka High Court