
माले (मालदीव) – भारत और चीन इन दोनों देशों ने मालदीव का कर्ज़ चुकाने के लिए हमें बहुत सहायता की है, ऐसा विधान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने किया । वह मालदीव के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश को संबोधित करते समय बोल रहे थे ।
भारत ने ‘पडोसी देशों को प्रथम प्रधानता’ इस नीति के अंतर्गत मालदीव को ४०० करोड रुपए की सहायता की है । इस विषय में मालदीव ने भारत का आभार माना । कुछ माह पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने मालदीव को चेतावनी दी थी कि यदि उसने उसकी आर्थिक नीतियों में बदलाव नहीं किया तो, उसे कर्ज के विषय में समस्याओं का सामना करना पड सकता है ।
मालदीव के पर्यटनमंत्री भारत में ‘रोड शो’ करेंगे !
जनवरी २०२४ में प्रधानमंत्री मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी के उपरांत मालदीव घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक कमी आई है । दोनों देशों के बीच निर्माण तनाव दूर करने के लिए मालदीव के पर्यटनमंत्री इब्राहिम फैसल भारत दौरे पर आ रहे हैं ।
भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वह नई देहली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बडे शहरों में रोड शो करने वाले हैं । इस समय वह भारतीयों को मालदीव में अधिक संख्या में आने का आवाहन भी करने वाले हैं ।
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।