वैश्विक हिन्दू राष्ट्र महोत्सव का चौथा दिन (२७ जून) : उद़्बोधन सत्र : हिन्दू राष्ट्र के लिए वैचारिक आंदोलन

रामनाथी (गोवा) – पू. डॉ. शिवनारायण सेन ने कहा, ‘बंगाल के संत पंडित उपेंद्र मोहन के प्रारंभ का जीवन कष्टमय था । विवाह के उपरांत पत्नी के अनुरोध पर उन्होंने चंडीपाठ किया । चंडीपाठ में देवीमां ने कहा है ‘जो कोई चंडीपाठ करेगा, उनके सभी प्रकार के दु:ख मैं दूर करती हूं !’ उन्होंने उसकी प्रतीति लेने हेतु चंडीपाठ जारी रखा । एक वर्ष के उपरांत उन्हें अनुभूति हुई । उनके बहुत से प्रलंबित काम हो गए । उन्होंने चंडीपाठ का पठन अखंड शुरू रखा । ढाई वर्षों के पश्चात प्रत्यक्ष भगवान उनके सामने प्रगट होकर बोले, ‘‘मेरे साथ चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं ।’ उन्होंने भगवान के साथ जाना अस्वीकार कर दिया । उन्होंने भगवान से कहा, ‘आप कितने दयालु हैं, यह सभी को बता न दूं, तब तक मैं आपके साथ नहीं चलूंगा । विश्व भगवान को भूल गया है । इसलिए भगवान के मन में विशाद है । उनकी यह वेदना दूर होने तक मैं नहीं आऊंगा ।’ ‘जहां धर्म है, वहीं विजय है’, इस पर उनकी श्रद्धा थी । पंडित उपेंद्र मोहनजी के जीवन का यह प्रसंग कोलकाता, बंगाल के शास्त्र धर्म प्रचार सभा के सहसचिव पू. डॉ. शिबनारायण सेन ने बताया । ‘पंडित उपेंद्र मोहनजी के हिन्दू राष्ट्र के संबंध में विचार’ इस विषय पर बोलते समय उन्होंने पंडितजी का जीवनचरित्र उजागर किया ।
पू. डॉ. सेन ने आगे कहा, ‘पंडित उपेंद्र मोहनजी कहते थे, ५०० वर्ष मुसलमानों ने भारत को लूटा, मंदिर तोड डाले, परंतु वे हिन्दुओं का विश्वास नहीं तोड सके । आक्रामकों ने भारत को बडी मात्रा में लूट लिया, तब भी उस समय भारत की आर्थिक स्थिति विश्व में सुदृढ थी । ब्रिटिशों ने वर्ष १९३६ में देश में संस्कृत सिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया । तब पंडित उपेंद्र मोहनजी ने उसका विरोध करते हुए ब्रिटिशों को सुनाया ‘संस्कृतद्रोह पाप है । पंडित उपेंद्र मोहनजी जिलाधिकारी बन गए । इस सरकारी पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नीतिमूल्यों को बनाए रखने का प्रयास किया । उसके लिए उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया । उन्होंने जर्मनी द्वारा किए गए जनसंहार का निषेध किया और कहा था जर्मनी एवं जापान द्वारा किए गए अधर्म का फल उन्हें भुगतना पडेगा और आगे ऐसा ही हुआ ।’
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न