संकटकाल में श्रमिकों को उनके हाल पर छोड देना, क्या यही आपकी नैतिकता है ? – उद्योगपति रतन टाटा का प्रतिष्ठानों से प्रश्न
नई देहली – आपके प्रतिष्ठान के कर्मचारियों ने आपके लिए काम किया है । उन्होंने अपना संपूर्ण कार्यकाल आपके लिए काम किया है । आप ऐसे लोगों को उनके हाल पर कैसे छोड सकते हैं ? क्या यही आपकी नैतिकता है ? टाटा समूह के सर्वेसर्वा रतन टाटा ने ‘युवर स्टोरी’से किए गए साक्षात्कार में यह प्रश्न पूछा ।