नई दिल्ली : भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा कोरोना पर खोजी गई औषधि ‘२डीजी’ को रोगियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में यह सूचना दी गई । इस औषधि को डीआर्डीओ के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज’ द्वारा विकसित किया गया है । इसमें भाग्यनगर (हैदराबाद) के डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के शोधकर्ताओं का भी योगदान है । यह औषधि चूर्ण के रूप में होगी । यह औषधि चिकित्सालय में रोगियों की प्राणवायु पर निर्भरता न्यून करती है ।
कितनी खुराक लेनी है ?
एक पैकेट में यह खुराक उपलब्ध होगी । जिस प्रकार ओआरएस को पानी में मिलाकर पिया जाता है, उसी प्रकार कोरोना के रोगी को यह पीना होगा । यह औषधि दिन में दो बार लेनी है । कोरोना के रोगियों को पूर्ण रूप से ठीक होने के लिए यह औषधि ५ से ७ दिनों तक लेनी होगी । इसका मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है । इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया है ।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !