यह प्रशंसनीय है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में कार्य कर रहे इसरो ने कोरोना के काल में रोगियों की सहायता के लिए ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर्स’ बनाए हैं !
नई दिल्ली : ‘इसरो’ संस्थान स्वदेशी ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर्स’ बनाने में सफल हुआ है । यह उपकरण ‘बाहरी प्राणवायु’ पर निर्भर रोगियों को ९५ प्रतिशत से अधिक प्राणवायु की आपूर्ति करने में सहायक होगा । इस ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर’ को ‘श्वास’, यह नाम दिया गया है ।
इस ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर’ की प्रति मिनट १० लीटर प्राणवायु की आपूर्ति करने की क्षमता है । इससे एक साथ २ रोगियों का उपचार संभव है । ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर’ की क्षमता ६०० वॉट पॉवर है तथा यह २२० वोल्ट ५० हर्ट्ज के वोल्टेज पर संचालित होता है । इसका वजन ४४ किलो है । इसरो ने अब स्पष्ट किया है कि वह इस तकनीक को पूरे देश में उपलब्ध करा रहा है । इसलिए, शीघ्र ही देश में बडी संख्या में भारतीय निर्मित ‘प्राणवायु कॉन्सेंट्रेटर’ उपलब्ध होंगे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।