ध्यान के प्रमुख शारीरिक उपयोग !

१. ध्यान के कारण शरीर में स्थित ‘स्ट्रेस हार्माेन’ (मानवीय शरीर में तनाव उत्पन्न करनेवाला संप्रेरक) ‘कोर्टिसोल’ का स्तर अल्प होता है । इससे चिंता, निराशा एवं चिढचिढाहट दूर होने में सहायता मिलती है ।

वैद्या (श्रीमती) स्वराली शेंड्ये

२. स्मरणक्षमता, ‘मूड’ (मन की स्थिति), नींद, भूख आदि को सुचारू रखनेवाले ‘एंडोकैनाबिनोइड सिस्टम’ पर सीधे परिणाम कर उक्त बातों में सुधार लाने में सहायता मिलती है ।

३. एकाग्रता एवं स्मरणक्षमता में वृद्धि होती है ।

४. बडों में रक्तचाप नियंत्रित रहने में सहायता मिलती है । हृदय के स्वास्थ्य में सुधार आता है । शरीर का विदाह अल्प होकर रोग का प्रतिकार करने की क्षमता में सुधार आता है ।

५. वर्तमान समय में आवश्यक एवं सीखनेयोग्य बात है भावनाओं पर सुनियंत्रण ! ध्यान से यह क्षमता भी बढती है ।

– वैद्या (श्रीमती) स्वराली शेंड्ये, यशप्रभा आयुर्वेद, पुणे.