मुंबई (महाराष्ट्र) – मुंबई विश्वविद्यालय में जून २०२४ के शैक्षणिक वर्ष से मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। मुंबई विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्ययन केंद्र की पहल से मंदिर प्रबंधन में ६ महीने का प्रमाणपत्र और १२ महीने का डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
१. मुंबई विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्यासन केंद्र और ‘टेम्पल कनेक्ट’ के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह पाठ्यक्रम सामान्य जनता के बीच मंदिर के प्रबंधन, प्रशासन और संगठन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ बनाया गया है।
२. ‘मंदिर व्यवस्थापन’ पाठ्यक्रम के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, प्रबंधन विज्ञान के महत्वपूर्ण सूत्र और सिद्धांत, वास्तुकला, भीड प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, राजस्व और वित्तीय मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी का उपयोग, के साथ-साथ पर्यावरण और स्थानीयता जैसे संबंधित विषयों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
३. सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 3 महीने का कार्य-अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें मुंबई, महाराष्ट्र और देश भर के विभिन्न मंदिरों के प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विश्वविद्यालय का लक्ष्य ‘एमबीए इन टेम्पल मैनेजमेंट’ नामक पाठ्यक्रम लागू करने का है! – मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. रवीन्द्र कुलकर्णी

यह पाठ्यक्रम सीखने वाले छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराएगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त भी प्राप्त होंगे। पाठ्यक्रम को प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर यूनिवर्सिटी अपना दायरा बढ़ाकर ‘एमबीए इन टेम्पल मैनेजमेंट’ नाम से कोर्स संचालित करने का इरादा रखती है। वर्तमान में देश के अनेक मंदिरों में नवीन गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा उत्पादन, दान प्रबंधन, प्रौद्योगिकी की मदद से भीड और कतार प्रबंधन से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सकता है।
संपादकीय भूमिकामुंबई विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रयास ! हिन्दुओं को आशा है कि मंदिर के साथ-साथ हिन्दू धर्म से संबंधित विषयों के संबंध में भी पाठ्यक्रम आरंभ किया जाना चाहिए ! |


आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।