Kangana Ranaut : विभाजन के बाद पाकिस्तान इस्लामिक देश बन गया, तो भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया गया ?

भाजपा उम्मीदवार कंगना राणावत का सवाल !

भाजपा उम्मीदवार कंगना राणावत

मंडी (हिमाचल प्रदेश) – हमारे पूर्वजोने मुगलोंकी गुलामी की। फिर अंग्रेजों की गुलामी देखी। फिर कांग्रेस का कुशासन देखा। इस प्रकार वर्ष २०१४ में हमें वास्तविक अर्थों में आजादी मिली। विचार की स्वतंत्रता, सनातन की स्वतंत्रता, अपने धर्म को फलने-फूलने की स्वतंत्रता, अपने देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की स्वतंत्रता मिली। जब साल १९४७ में धर्म के आधार पर पाकिस्तान को ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ (इस्लामिक देश) बनाया गया, तो भारत को हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया गया? भारत देश को हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे,ऐसा ऐलान अभिनेत्री और मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कंगना राणावत ने किया।