अयोध्या में २५० पाकिस्तानी हिन्दुओं ने किए भगवान राम के दर्शन!
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – पाकिस्तान से आए २५० हिन्दुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया और भगवान श्री राम के मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन किये। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के अन्य प्राचीन मंदिरों जैसे हनुमानगढी, कनक भवन और अन्य प्राचीन मंदिरों का भी भ्रमण किया। छत्तीसगढ के रायपुर में प्रसिद्ध शदानी दरबार के प्रमुख डॉ. युधिष्ठिर लाल ने इस दर्शन के लिए ने पहल की। डॉ. युधिष्ठिर लाल ने कहा कि जिस प्रकार ५०० वर्ष के उपरांत हमें श्री राम जन्मभूमि मिली और वहां भव्य श्रीराम मंदिर बनाया, उसी तरह पाकिस्तान का सिंध प्रांत भी एक दिन भारत का भू भाग बनेगा।
१. सिंध प्रांत के जरवार गांव के रहने वाले गोविंद राम माखेजा ने कहा कि भारत में पूरी तरह शांति है। लोग देर रात्रि तक मार्गों पर भ्रमण सकते हैं। व्यापार कर सकते हैं। सभी त्योहार उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाये जाते हैं। शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। पाकिस्तान में हिन्दुओं को इस प्रकार से त्योहार मनाने की स्वतंत्रता नहीं है।
२. सिंध के मीरपुर माथेलो के रहने वाले ओमप्रकाश ने कहा कि पाकिस्तान में सदा भय का वातावरण रहता है। भारत में सुरक्षित हैं बहू-बेटियां; किन्तु पाकिस्तान में यदि बेटी संध्याकाल तक घर नहीं लौटी तो कुछ अनहोनी होने का डर रहता है।

Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
कांचीपुरम् (तमिलनाडु) के श्री कल्याण वरद मंदिर के स्थलवृक्ष का श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीलजी के करकमलों से किया गया रोपण ।
Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद