|

नासिक – अखिल भारतीय संत समिति एवं धर्म समाज के महाराष्ट्र प्रमुख एवं महंत पीठाधीश्वर डाॅ. अनिकेतशास्त्री महाराज पर ३ अप्रैल की रात १ बजे नासिक हाईवे के पास ९०० से १ हजार कट्टरपंथियों ने आक्रमण किया तथा उनकी कार के शीशे क्षतिग्रस्त किए । यह प्रकरण थाने में दर्ज कराया गया है । महाराज ने राज्य सरकार से पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया है । वर्ष २०२० में पालघर में भीड ने आक्रमण कर २ साधुओं की हत्या कर दी थी । महाराज ने आशंका व्यक्त की कि यह आक्रमण उसी नरसंहार के समान है। महाराज पर हमला करने वाले कट्टरपंथियों ने सडक की अन्य कारों में भी तोडफोड की । महाराज की गाडी पर भी लात-घूंसे और लाठियां बरसाई गईं। इस पर महाराज ने कहा, ”हमने कार को बाहर निकालकर अपने प्राणों की रक्षा की ।”
उन पर यह अब तक का चौथा आक्रमण है । इससे पहले कुछ अज्ञातों ने उनके आश्रम पर पत्थर फेंकना, गौशाला में शराब की बोतलें फेंकना, कार पर बार-बार पत्थर फेंकना, इस प्रकार के आक्रमण किए हैं ।
सरकार यदि हिन्दू धर्मगुरुओं की रक्षा करने में असमर्थ है, तो उनकी रक्षा करना हिन्दुओं के लिए आवश्यक ! – रणजीत सावरकर, वीर सावरकर के नाती और वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के कार्याध्यक्ष![]() डॉ. अनिकेत शास्त्री महाराज पर हुए आक्रमण की मैं निंदा करता हूं । हिन्दूबहुल देश के हिन्दू धर्मगुरुओं पर बार-बार आक्रमण होना, क्लेषदायक है । शासन इस विषय में कठोर कार्यवाही कर, यह प्रवृत्ति नष्ट करे । पालघर प्रकरण में अभीतक दोषियों को दण्ड नहीं मिला है, यह बात हिन्दू समाज भूला नहीं है । सरकार यदि हिन्दू धर्मगुरुओं की रक्षा करने में असमर्थ है, तो अब हिन्दुओं के लिए अपने धर्म और धर्मगुरुओं की रक्षा करना आवश्यक हो गया है । |
संपादकीय भूमिका
|

Rajasthan Mosques Demolition : राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से १५ कि.मी. की परिधि में स्थित १२ अवैध मस्जिदें ध्वस्त
राज्य में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त !
MP Waqf Board : इतिहास में पहली बार ‘वक्फ बोर्ड’ में २ हिन्दु सदस्यों की नियुक्ति
अतिवृष्टि के कारण विधानसभा का कार्य स्थगित
Karnataka Drug Peddler : कर्नाटक – २३० चल-दूरभाष, १७ घातक हथियार एवं गांजा रखनेवाले धर्मांध को बंदी बनाया गया ।
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।