‘सिख फॉर जस्टिस’ इस खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का दावा !

नई देहली – ‘वर्ष २०१४ से २०२२ की कालावधि में खालिस्तानियों ने देहली में आप की सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को १३३ करोड रुपए दिए’, ऐसा दावा ‘सिख फॉर जस्टिस’ इस खालिस्तानी आतंकवादी संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किया है । ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल ने खालिस्तानियों के साथ हुई बैठक में खालिस्तानी आतंकवादी भुल्लर को छोडने का आश्वासन दिया था’, ऐसा भी पन्नू ने दावा किया है । पन्नू ने ढाई मिनट के एक वीडियो द्वारा यह आरोप किया है । पंजाब में आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी पन्नू ने आरोप लगाया है । इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई ।
(सौजन्य : The Alternate Media)
१. पन्नू ने इस वीडियो में कहा है कि अरविंद केजरीवाल स्वयं को प्रामाणिक हिन्दू कहलवाता है; लेकिन वह अप्रामाणिक हिन्दू है । वर्ष २०१४ में जब इसके पास सत्ता नहीं थी, तब वह अमेरिका आया और उसने न्यूयॉर्क के खालिस्तानियों को वचन दिया कि उसकी सरकार बनने पर प्राध्यापक देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को ५ घंटे के अंदर छोडा जाएगा । आज भी भुल्लर को छोडा नहीं गया है और पंजाब की भगवंत मान सरकार खालिस्तानियों के विषय में बोलने से रोकती है ।
२. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सूचनानुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में खालिस्तानियों के विरोध में झूठी पुलिस मुठभेड करने का आरोप पन्नू द्वारा किया ।
कौन है भुल्लर ?
देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर ने वर्ष १९९३ में देहली में चारपहिया वाहन में बम रखकर इसका विस्फोट किया था , जिसमें ९ लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा ३० से अधिक लोग घायल हो गए थे । युवक कांग्रेस कार्यालय के बाहर यह विस्फोट किया गया था । इसमें युवक कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा घायल हो गए थे । भुल्लर वर्तमान में कारागृह में है। उसे फांसी का दंड मिला था; लेकिन तत्पश्चात् यह दंड आजीवन कारावास में बदला गया है ।
संपादकीय भूमिकाखालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के इस दावे की जांच की जानी चाहिए, ऐसा ही राष्ट्रभक्तों को लगता है ! |
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु