
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – अमेरिका में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा रथ यात्रा २५ मार्च के दिन प्रारंभ होने वाली है । अमेरिका के शिकागो से यह रथ यात्रा चालू होने वाली है । यह रथ यात्रा अमेरिका के ४८ राज्यों के ८५१ मंदिरों में जाएगी । रथ यात्रा का आयोजन करने वाले विश्व हिन्दू परिषद के अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया ‘रथ में श्रीराम, देवी सीता, श्री लक्ष्मण और श्री हनुमान की मूर्तियां होंगी । अयोध्या के श्रीराममंदिर से विशेष प्रसाद और अक्षतों का कलश भी रथ में होगा ।
कनाडा के १५० मंदिरों में भी जाएगी ।
‘हिन्दू टेंपल एंपावरमेंट काउंसिल’ के (एच.एम.ई.सी. के) तेजल शाह ने कहा, “इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिन्दू धर्म के विषय में जागृत करना, शिक्षित करना और सशक्त करना है । यह रथ यात्रा सर्व हिन्दुओं को एकत्रित आने का अवसर दे रही है । विश्वभर में हिन्दू धर्म के विषय में जन जागृति और प्रसार करने की मुहिम में हिन्दुओं ने एकत्र आना अत्यधिक महत्वपूर्ण है ।”
हनुमान जयंती के दिन होगा समापन !
विश्व हिन्दू परिषद के अमेरिका के मुख्य सचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि, अमेरिका में पहली बार हिन्दू समाज की ओर से इस प्रकार की यात्रा निकल जा रही है । इस यात्रा का समापन २३ अप्रैल हनुमान जयंती के दिन होने वाला है । रथ यात्रा के समय बडे मंदिरों में ही नहीं तो छोटे मंदिरों में भी यात्रा जाने वाली है ।
Bullet Train Project : बुलेट ट्रेन परियोजना में विलंब के लिए भारतीय मंत्री का व्यवहार उत्तरदायी
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क