विरोधीदल नेता सुवेंदू अधिकारी ने छायाचित्र एवं वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी !

| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
हावडा (बंगाल) – जिले के ब्रांका में हिन्दुओं के ५ मंदिरों की तोडफोड होने का समाचार है । भाजपा के नेता एवं विरोधीदल नेता सुवेंदू अधिकारी ने अपने ‘एक्स’ खाते से तोडफोड किए गए मंदिरों के छायाचित्र एवं वीडियो शेयर किए हैं । इस वीडियो में टोपियां पहने हुए कुछ लोग मंदिरों को क्षति पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं । इस घटना से संतप्त हिन्दू संगठनों ने तोडफोड करनेवालों को शीघ्रातिशीघ्र बंदी बनाने की मांग की है ।
Last night miscreants vandalised 5 Sanatani Temples at Bankra; Howrah.
The locals as a mark of protest are bolckading rail lines.
I am requesting Shri Praveen Kumar Tripathi (IPS); Commissioner of @hwhcitypolice and DGP @WBPolice to arrest the culprits as quickly as possible.… pic.twitter.com/mSyikSIEmS— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) February 26, 2024
१. सुवेंदू अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कल रात्रि समाजद्रोहियों ने बांक्रा के ५ सनातनी मंदिरों की तोडफोड की । स्थानीय लोग रेल यातायात बंद कर रहे हैं । मैं हावडा पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस महासंचालक से विनती करता हूं कि वे इस घटना में दोषियों को शीघ्रातिशीघ्र बंदी बनाएं ।’
Vandalism at 5 Hindu temples in Howrah, Bengal during Muslim festival night, opposition leader Suvendu Adhikari shares photos and videos.
In Bengal, the perpetrators of temple vandalism are well-known, making it unnecessary to specify.
The continuation of such incidents is… pic.twitter.com/gJIDl1rBLt
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) February 27, 2024
२. सुवेंदू अधिकारी द्वारा शेयर किए छायाचित्रों में देवताओं की मूर्तियां टुटी हुई दिखाई देती हैं । चंदन, पुष्प आदि तहस-नहस हो गया है । लोग रेल की पटरी पर भगवे ध्वज ले कर खडे हुए दिखाई दे रहे हैं । इन आंदोलनकारियों में महिला एवं बच्चे भी समाहित हैं । १ मिनिट ४५ सेकंड के इस वीडियो में टोपी पहने हुए लोगों का पूर्ण समूह दिखाई दे रहा है । ये सभी लोग रात्रि के समय मंदिरों की तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं । जानकारी मिली है कि तोडफोड की यह घटना शब-ए-बारात (मुसलमानों का त्योहार) के समय हुई । बंगाल पुलिस की कार्यशैली के कारण हिन्दुओं को बारंबार लक्ष्य किया जाता है । तनाव की परिस्थिति देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बडी संख्या में नियुक्त की गई है ।
संपादकीय भूमिकाबंगाल में हिन्दुओं के मंदिरों की तोडफोड कौन करेगा, यह अलग से कहना नहीं है ! बंगाल में जब तक राष्ट्रपति शासन लागू नहीं किया जाता, तब तक ऐसा ही होता रहेगा ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !