इंदौर (मध्य प्रदेश) – यहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी २६ से २८ जनवरी इस कालावधि में दशहरा मैदान पर ‘तरुण जत्रा’ नामक मराठी व्यंजन एवं संस्कृति मेले का आयोजन किया गया था । इस वर्ष श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा के पश्चात हुए इस मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रामभक्ति झलक रही थी । रथारूढ राम-सीता का दशहरा मैदान में भ्रमण सबको रोमांचित करनेवाला रहा ।
इस मेले में सनातन संस्था की ओर से धर्म, अध्यात्म, बालसंस्कार आदि विभिन्न विषयों पर ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई । अनेक इंदौरवासियों ने इसका लाभ लिया । इस ग्रंथ-प्रदर्शनी को तरुण जत्रा के संयोजक श्री. मिलिंद महाजन ने भेंट देकर कार्य की सराहना की । इस समय उनके साथ एम.आई.सी. सदस्य श्री. सुधीर देगडे उपस्थित थे । इस ग्रंथ-प्रदर्शनी हेतु नि:शुल्क जगह उपलब्ध कराने में राजेंद्रनगर के पार्षद श्री. प्रशांत बडवे का सहयोग प्राप्त हुआ ।

श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री