बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) की घटना
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) – जिले के एक गांव में बाबा नवनाथ की समाधि को लेकर हिन्दू तथा मुसलमानों के बीच हिंसा भडक उठी । इस समय पथराव एवं फायरिंग की गई । पुलिस ने कार्यवाही कर स्थिति को नियन्त्रित किया । इस घटना के कारण यह कहा जाता है कि हिन्दुओं ने मुसलमानों की कब्र पर कब्जा करने की साजिश को विफल कर दिया ।
हिन्दुओं का कहना है कि यहां बाबा नवनाथ की समाधि है, जबकि मुसलमानों का दावा है कि यह एक दरगाह (मकबरे की जगह पर बनी एक संरचना) है । यहां हिन्दुओं ने समाधि स्थल को भगवे रंग से रंग दिया । मुसलमानों ने इसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी । इस शिकायत के पश्चात पुलिस और प्रशासन यहां आया । यहां उन्होंने एक बैठक की । उसी समय हुई कहा-सुनी से झगडा शुरू हो गया । पुलिस ने रोकने की कोशिश की; लेकिन उन्हें प्रथम सफलता नहीं मिली । इस समय दोनों तरफ से पथराव हुआ । इसके पश्चात पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया । इस झडप में ४ लोग घायल हुए । उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है । फिलहाल गांव में तनाव है और पुलिस सुरक्षा बरकरार रखी गई है ।
संपादकीय भूमिकाचूंकि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है, इसलिए हिन्दुओं को लगता है कि उन्हें कट्टरपंथियों की ऐसी किसी भी योजना को सफल नहीं होने देना चाहिए ! |

JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !