|

नवी मुंबई – यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ‘सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (CIDCO) की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई दरगाह और अन्य अवैध निर्माण प्रशासन ने गिरा दिए। हिंदू जनजागृति समिति की निरंतर लड़ाई को ईश्वर की कृपा से बड़ी सफलता मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेकर सरकार ने यह कार्रवाई की। समिति की ओर से इस कार्रवाई के लिए सरकार का हार्दिक अभिनंदन किया गया है।
इस संदर्भ में समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक श्री सुनील घनवट ने कहा :
१. इसी प्रकार विशालगढ़, कुलाबा, लोहगढ़, वंदनगढ़, शिवड़ी आदि स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिह्नों से पवित्र हुए किलों पर सभी अवैध निर्माण को हटाना आवश्यक है।
२. हिंदू जनजागृति समिति ने इस मांग को निरंतर उठाया, जिसके चलते माहीम किले पर अवैध निर्माण हटाया गया। हालांकि, आज राज्य के 35 महत्वपूर्ण किलों पर ऐसे अवैध निर्माण हो रहे हैं, ऐसा स्वयं राज्य पुरातत्व विभाग ने कहा है।
३. प्रतापगढ़, किला और नवी मुंबई में अवैध निर्माण जिस तरह से हटाए गए, उसी तरह राज्य के 35 महत्वपूर्ण किलों पर हुए ऐसे अतिक्रमणों को हटाने के लिए सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए। यह हमारी मांग है।
क्या है प्रकरण ?
CIDCO की जमीन पर बनाई गई अवैध दरगाह और अन्य निर्माण के कारण नवी मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और राष्ट्रीय सुरक्षा को संकट पैदा हो गया था। वर्ष 2012 में चार पत्थरों को सफेद और हरे रंग में रंगा गया था। वर्ष 2024 में एक एकड़ की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया था। एक पेड़ के नीचे चार सफेद पत्थरों से एक परिसर, फव्वारा, गुम्बद, पानी की टंकियां, आउटहाउस, गेस्ट हाउस और पार्किंग सहित एक बड़ी दरगाह बनाई गई थी। यह गंभीर मामला था।
इसके विरोध में समिति ने पहली आपत्ति मार्च 2023 में और दूसरी आपत्ति अक्टूबर 2024 में प्रविष्ट कराई थी। उस समय समिति के मुंबई जिला समन्वयक श्री बलवंत पाठक, समिति के श्री महेश लाड और पत्रकार श्री विजय भोरे ने CIDCO के सतर्कता अधिकारी से भेट की थी। CIDCO ने कार्रवाई करने के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।
अवैध निर्माण हटाकर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसी तरह राज्य के किलों पर अवैध निर्माण हटाकर वहां की पवित्रता और संस्कृति को संरक्षित रखना चाहिए, ऐसा समिति ने कहा है।
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई भी सिरप नहीं मिलेगा !
IAF Officer Wife Rape : वायुसेना के अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म, २ आरोपियों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी ( हिरासत )
अश्लीलता को बढानेवाले ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ कार्यक्रमों के लिए सेंसर बोर्ड की पूर्वानुमति लेना अनिवार्य बनाएं ।