६० से अधिक लोग घायल !

हरदा (मध्य प्रदेश) – यहां एक अवैधरूप से पटाखा कारखाना चल रहा था, जिसमें धमाका हुआ तो ८ लोग मर गए और ६० से अधिक घायल हो गए । इस धमाके से कारखाने सहित पड़ोस के घरों में भी आग लग गई । यहां प्रशासन ने सहायता कार्य तेजी से आरंभ कर दिया है । इसी प्रकार, घटनास्थल के आसपास के १०० से अधिक घरों को खाली करा लिया गया है ।
इस कारखाने में हजारों टन विस्फोटक होने के कारण देर रात तक छोटे छोटे धमाके होते रहे । इससे आग पर पूर्णतः नियंत्रण पाने में अनेक घंटे लगे । आग लगने के कारणों का पता अभीतक नहीं चल पाया है । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तुरंत ही घटना की जांच के आदेश तथा पीड़ितों को सहायता राशि देने के आदेश जारी कर दिए । यह कारखाना यहां के मगरधा मार्ग पर स्थित बैरागड गांव में था । ६ फरवरी को सवेरे ११ बजे के आसपास कारखाने में धमाका हुआ । इसकी आवाज २० किलोमीटर तक सुनाई दी ।
संपादकीय भूमिकाराज्य में पटाखों के अवैध कारखाने चालू रहने की जानकारी प्रशासन और पुलिस को नहीं होगी, ऐसा कैसे कहा जा सकता है ? वास्तविकता यह है कि भ्रष्टाचार के कारण ऐसे कारखानों की ओर ध्यान ही नहीं दिया जाता । क्या सरकार अब चेतेगी और ऐसे कारखानों पर रोक लगाएगी ? |
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त