पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकड की खोखली चेतावनी !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक काकड ने कहा है कि यदि भारत ने पाकिस्तान पर लोकसभा चुनाव से पहले २०१९ के बालाकोट आक्रमण जैसा आक्रमण किया, तो पाकिस्तान उसी प्रकार की जवाबी कार्रवाई करेगा, जैसा उसने तब किया था। वे एक साक्षात्कार में बोल रहे थे।
Hollow Warning from Pakistan’s Interim Prime Minister Kakar.
(Says) ‘Will retaliate if India attacks during #elections‘
It’s evident to the world that #Pakistan, in its desperation, is making such statements.
Given Pakistan’s current trajectory, it’s on a path to… pic.twitter.com/5L83pwzovS
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 10, 2024
१. प्रधानमंत्री काकड ने आगे कहा कि हम उनके (भारतीय) विमानों पर आक्रमण करेंगे। हमारी गोलियाँ और हमारे संकल्प पुराने नहीं हुए हैं। हमारे पास गोलियां भी हैं और हमारा निश्चय पक्का है।’ गत कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने अपनी सैन्य क्षमताओं में वृद्धि की है। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
२. १४ फरवरी २०१९ को कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल के वाहनों पर आक्रमण हुआ था। जिसमें ४० जवानों को वीरगति प्राप्त हुई थी । उसके उपरांत भारतीय वायुसेना के विमानों ने २६ फरवरी २०१९ को पाकिस्तान में घुस कर, बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।
संपादकीय भूमिकाविश्व देख रहा है कि पाकिस्तान अपना झूठा बडप्पन दिखाने के लिए ऐसा वक्तव्य दे रहा है। पाकिस्तान वैसे भी अपने कर्मों से ही नष्ट होने वाला है, अत: अन्य किसी और को उसके लिए कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है, यह वास्तविकता है! |
क्या बांग्लादेश सरकार बांग्लादेश को ‘हिन्दूमुक्त’ राष्ट्र बनाने का प्रयास करनेवालों की सहायता कर रही है ? – Salah Uddin Shoaib Choudhury
भारतीय नाविकों की मृत्यु के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच तनाव
ईरान ने अमेरिका के हाथ न लगने हेतु छिपाया ५०० किलो यूरेनियम भण्डार !
US-Iran Peace Deal : शान्ति समझौते के विरोध में ईरानी नागरिक सडकों पर !
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
हमारी स्वतंत्र विदेशनीति नहीं है, परंतु संवाद के मार्ग खुले रखे जाएं ।- RSS Chief Mohan Bhagwat