|

ओटावा (कनाडा) – कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के प्रकरण में कनाडा के रॉयल कनेडियन माऊंटेड पुलिसकर्मियों ने २ आरोपियों को पहचान लिया है । कहा जाता है कि अगले कुछ सप्ताह में उनको बंदी बनाया जा सकता है । कनाडा के ‘ग्लोब एंड मेल’ नामक नियतकालिक ने कहा है, ‘ये दोनों आरोपी अभी तक कनाडा में ही हैं ।’
१. इस समाचार में आगे कहा गया है कि दोनों आरोपियों पर आरोप पत्र प्रविष्ट होने के उपरांत इसमें भारत की भूमिका के संदर्भ में जानकारी मिल सकती है । पिछले ६ माह से पुलिस इन दोनों पर निगरानी रख रही है ।
२. पूर्व में ही भारत ने इस हत्या के संदर्भ में स्पष्ट किया है कि यदि कनाडा भारत पर लगाए गए आरोपों के प्रमाण देता है, तो भारत उस दृष्टि से कार्रवाई कर सकेगा; परंतु कनाडा ने भारत को अभी तक कोई प्रमाण दिए नहीं हैं ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman