|

नई देहली – राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने सामाजिक माध्यमों से जानकारी देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश के देवास में २ ईसाई मिशनरी विद्यालयों में हिन्दुओं की अनुसूचित जाति-जनजातियों के छात्रों को ईसाई प्रार्थना सिखाई जाती है । उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा कि इसके द्वारा इन बच्चों को ईसाई बनाने का काम चल रहा है तथा इन विद्यालयों को प्रभावशाली लोगों की सहायता मिल रही है । दोनों विद्यालयों का भ्रमण करने के उपरांत कानुनगो को यह जानकारी मिली है ।
आज मध्य प्रदेश के देवास जिले के आदिवासी अंचलों में दौरे के दौरान दो अलग-अलग संस्थाओं का निरीक्षण किया दोनों ही संस्थान मिशनरी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे थे।
जे जे एक्ट की परिभाषा में CNCP बच्चों को पंजीकृत बालगृह में CWC के आदेश से ही रखा जा सकता है,यहाँ इस क़ानून का खुला… pic.twitter.com/u5K1imKzLW— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) December 23, 2023
कानुनगो ने आगे कहा कि इस विद्यालय के सभी छात्र हिन्दू हैं । उनको ईसाईयों की सभी प्रार्थनाएं कंठस्थ हैं । १० वर्ष से अल्प आयु के छात्रों द्वारा घास कटवाई जाती है तथा शौचालय भी स्वच्छ करवाए जाते हैं । देखा गया है कि इन विद्यालयों को विदेश से धन की आपूर्ति की जाती है । इन विद्यालयों के संबंध राजनीतिक लोगों के साथ हैं । इससे स्पष्ट होता है कि यहां के ‘प्रभावशाली’ लोगों का उपयोग कर हिन्दू छात्रों के धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है । इस संदर्भ में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी ।
संपादकीय भूमिकामध्य प्रदेश में पिछले अनेक वर्षों से भाजपा की सरकार होते हुए भी इस प्रकार की घटनाएं कैसे चल रही हैं ? हिन्दुओं के मन में ऐसा प्रश्न उठ रहा है ! ऐसी घटनाएं तत्काल बंद कर संबंधित लोगों पर कडी कार्रवाई होना आवश्यक है ! |
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !