
नई देहली – देहली मेट्रो के दरवाजे में एक महिला की साडी फंसने से हुई दुर्घटना में दुर्भाग्य से उसकी मृत्यु हो गई । घटना १४ दिसंबर की है। गंभीर रूप से घायल महिला को विविध अस्पतालों में ले जाने पर अंततः सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया; लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका ।
१४ दिसंबर को शहर के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से जाने वाली मेट्रो में रीना नाम की ३५ वर्षीय महिला की साडी फंस गई । इस समय मेट्रो के ‘सेंसर’ में गडबडी होने की बात बताई जा रही है । इस कारण मेट्रो का दरवाजा वैसे ही बंद हुआ और मेट्रो चलने लगी । इस कारण मेट्रो के साथ महिला घिसटती चली गई । स्टेशन के अंत में आए फाटक पर महिला टकरा गई । इस कारण उसे बहुत गंभीर चोट लगी । सिर पर चोट लगने से उसी दिन वह ‘कोमा’ में चली गई । अनेक स्थान पर अस्थि भंग हो गया । अंततः १७ दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई । मेट्रो प्रशासन ने इस प्रकरण में समिति गठित कर इस घटना की जांच चालू की है ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त