हिन्दू युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता !

सुरतकल (कर्नाटक) – यहां की आयशा नामक मुसलमान युवति ने बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रशांत भंडारी से विवाह किया। आयशा ने इस्लाम को त्यागते हुए हिन्दू धर्म का स्वीकार किया है । इन दोनों के विवाह का छायाचित्र सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुआ है । इन दोनों में ३ वर्षाें से प्रेमसंबंध थे । आयशा की मां ने इस विवाह को मान्यता नहीं दी थी । तदुपरांत आयशा ने स्वेच्छा से प्रशांत से वैदिक पद्धति से विवाह किया । अब उसका नाम अक्षता रखा गया है । इस घटना के कारण आयशा के परिजनों ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है । प्रशांत और आयशा ने स्वयं पुलिस थाने में जाकर उनके विवाह की जानकारी दी ।
प्रसारमाध्यमों का हिन्दूद्वेष !आयशा और प्रशांत के विवाह का समाचार प्रसारित करते हुए कुछ प्रसारमाध्यमों ने उसे ‘रिवर्स लव जिहाद’ कहा । वास्तव में लव जिहाद हिन्दूद्वेष के कारण मुसलमान युवकों द्वारा हिन्दू युवतियों को प्रेम के जाल में फंसाने के लिए किया जाता है । इसके लिए वे हिन्दू होने की झूठी बात बताते हैं, विवाहित होने की जानकारी छिपाते हैं और साथही विवाह के पश्चात हिन्दू युवति को धर्मांतरण के लिए बाध्य कर उसके साथ छलकपट करते हैं । एक हिन्दू युवक ने शुद्ध प्रेम से मुसलमान युवति से विवाह करने पर भी प्रसारमाध्यमों द्वारा उसे लव जिहाद कहना, एक प्रकार से हिन्दूद्वेष ही है । इसके विरुद्ध हिन्दू संगठनों को वैध मार्ग से सक्रिय होना चाहिए । |
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Pune Love Jihad : हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर सुफियान खान ने उसका मानसिक उत्पीडन किया ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I