स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

पुणे – भारत में चीन में फैले एचएमपीवी वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है। सर्दी-खांसी के मरीजों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है । महाराष्ट्र सरकार ने भी स्वच्छता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं । उपयुक्त विभाग द्वारा नियमों की घोषणा के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने ९ जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में एच.एम.पी.वी. वायरस की गंभीरता पर भी चर्चा होगी । बताया जा रहा है कि इसमें उन बातों पर चर्चा होगी, जिन्हें उजागर करना जरूरी है ताकि आम जनता के बीच कोई भ्रम की स्थिति न रहे ।
प्रकाश अबितकर ने कहा, ”नागरिकों को घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था सतर्क है । प्रदेशवासी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। मुख्यमंत्री कोल्हापुर जिले के दौरे पर हैं । उनसे भी इस विषय पर चर्चा होगी । नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न