एम.आई.एम. के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कुरान का अपमान होने पर प्रविष्ट किया मुकदमा

नई देहली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी मां सोनिया गांधी को हाल ही में कुत्ते का एक पिल्ला भेंट दिया था । इस पिल्ले का नाम ‘नूरी’ रखा गया है । पिल्ले को ‘नूरी’ नाम देने से मुसलमानों की ओर से विरोध किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एम.आई.एम. के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने न्यायालय में मुकदमा प्रविष्ट किया है । इस पर ८ नवंबर को सुनवाई होने वाली है ।
फरहान के वकील ने बताया कि, ‘नूरी’ शब्द इस्लाम से संबंधित है । ‘नूरी’ शब्द का उल्लेख कुरान में है । मुसलमान लडकियों का नाम भी नूरी रखा जाता है । इस कारण ‘राहुल गांधी को नाम बदलना चाहिए और क्षमा मांगनी चाहिए’, ऐसा कहा था; लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । राहुल गांधी ने हमारी लडकियों, वृद्ध और मोहम्मद पैगंबर का अपमान किया है । इस्लाम की स्थापना होने से लेकर अभी तक किसी भी मुसलमान परिवार ने किसी भी प्राणी का नाम ‘नूरी’ नहीं रखा ।
संपादकीय भूमिकामुसलमान उनके धर्म के अपमान के विषय में कितना संवेदनशील रहते हैं और तुरंत इसका विरोध करते हैं, यही इससे दिखाई देता है । अधिकांश हिन्दू उनके धर्म के विषय में असंवेदनशील रहते हैं, यह हिन्दुओं के लिए लज्जास्पद ! |
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”