पितृपक्ष में महालय श्राद्ध कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें !

१. पिंडदान कर श्राद्धविधि करना
२९.९.२०२३ से १४.१०.२०२३ की अवधि में पितृपक्ष है । पितृपक्ष के काल में कुल के सभी पूर्वज अन्न एवं जल (पानी) की अपेक्षा लेकर अपने वंशजों के पास आते हैं । पितृपक्ष में पितृलोक, पृथ्वीलोक के सर्वाधिक निकट आने से इस काल में पूर्वजों को समर्पित अन्न, जल और पिंडदान उन तक शीघ्र पहुंचता है । उससे वे संतुष्ट होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं । श्राद्धविधि करने से पितृदोष के कारण साधना में आनेवाली बाधाएं दूर होकर साधना में सहायता मिलती है । ‘सभी पूर्वज संतुष्ट हों और साधना के लिए उनके आशीर्वाद मिलें’, इसके लिए पितृपक्ष में महालय श्राद्ध करना चाहिए ।
२. आम / आमान्न श्राद्ध
कुछ कारणवश पूर्ण श्राद्धविधि करना संभव न हो, तो संकल्पपूर्वक ‘आमश्राद्ध’ करें ।‘आमश्राद्ध’ अर्थात अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, चावल, तिल, तेल, घी, गुड, आलू, नारियल, १ सुपारी, २ बीडे के पत्ते, १ सिक्का आदि सामग्री बरतन में रखें । यह सामग्री किसी पुरोहित को दें । पुरोहित उपलब्ध न हों, तो वेदपाठशाला अथवा देवस्थान में उसे दान करें ।
३. ‘हिरण्य श्राद्ध’
‘आमश्राद्ध’ करना भी संभव न हो, तो संकल्पूर्वक ‘हिरण्य श्राद्ध’ करें अर्थात अपनी क्षमता के अनुसार उपर्युक्त स्थानों में से किसी एक स्थान पर धन अर्पित करें ।
४. श्राद्धविधि करते समय की जानेवाली प्रार्थना !
भगवान दत्तात्रेय के चरणों में यह प्रार्थना करें कि ‘हे भगवान दत्तात्रेय, आपकी कृपा से प्राप्त परिस्थिति में आमश्राद्ध / हिरण्य श्राद्ध (उक्त में से जो किया जा रहा है, उसका उल्लेख करें) किया है । इसके द्वारा पूर्वजों को अन्न और जल मिले । इस दान से सभी पूर्वज संतुष्ट हों । हम पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहे । हमारी आध्यात्मिक उन्नति हेतु उनके आशीर्वाद प्राप्त हों । आपकी कृपा से उन्हें सद़्गति प्राप्त हो ।’
– सनातन पुरोहित पाठशाला, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा. (१.९.२०२३)
प्रार्थना –
|
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?