
इंफाल – मणिपुर के विष्णुपुर जिले के क्वाक्ता में ५ अगस्त की रात्रि में हुई हिंसा में आतंकवादियों ने पिता, पुत्र एवं अन्य एक, इस प्रकार तीन लोगों की हत्या की है । ये तीनों सो रहे थे, तभी आतंकवादियों ने तीनों पर गोलीबारी की एवं तदनंतर तलवार से उनके टुकडे कर दिए ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि ये तीनों अस्थायी छावनियों में रहते थे; परंतु हिंसा की स्थिति में सुधार होने के कारण ४ अगस्त को वे क्वाक्ता में अपने घर वापस चले गए थे ।’
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय में टकराव, बिष्णुपुर में 3 लोगों की हत्या #ManipurViolence #Manipur | @Chandans_live pic.twitter.com/Y00ZnuXJJ2
— Zee News (@ZeeNews) August 5, 2023
सुरक्षा दल एवं आतंकवादियों में मुठभेड !
पुलिस ने कहा कि, क्वाक्ता में शनिवार की सुबह सुरक्षा दल एवं आतंकवादियों के मध्य भयंकर गोलीबारी हुई । इसमें ३ लोग घायल हो गए । घायल लोगों को उपचार के लिए इंफाल के चिकित्सालय में भर्ती किया गया है । उनका स्वास्थ्य स्थिर है ।’ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि होने के कारण जिला प्रशासन ने इंफाल पूर्व एवं पश्चिम जिलों में यातायात प्रतिबंध थोडा कठिन कर दिया है ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादियों का निर्माण कर रहा है ! – Defence Minister Rajnath Singh
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
CJP Protest Ended : कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन समाप्त