फरजाना के अभिभावकों ने उसे एवं ससुराल के लोगों को मार डालने की दी धमकी

बरेली (उत्तर प्रदेश) – यहां की फरजाना नामक मुसलमान युवती ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर हिन्दू प्रेमी से विवाह किया । विवाह के उपरांत उसका नाम सरस्वती रखा गया है । उसके अभिभावकों ने उसके इस कृत्य का विरोध किया है । सरस्वती का कहना है कि मेरे अभिभावक मुझे एवं मेरे ससुराल के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । मैंने इसका वीडियो बनाकर प्रसारित किया है । वीडियो के द्वारा मैंने सुरक्षा देने की मांग की है । इस धमकी के विषय में पुलिस ने कहा है कि उनके पास अभी तक कोई परिवाद नहीं आया है ।
Uttar Pradesh: Farzana weds Virendra Kashyap in a Bareilly temple and becomes Saraswati, seeks police protection after her father files casehttps://t.co/mGeof6tHNx
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 27, 2023
सरस्वती ने कहा कि ३ वर्ष पूर्व मेरी पहचान वीरेंद्र कश्यप से हुई थी । हम एक-दूसरे से प्रेम करने लगे । मैं भगवान श्रीकृष्णजी को मानती हूं । मैंने हिन्दू धर्म स्वीकार कर वीरेंद्र से विवाह किया है ।
संपादकीय भूमिकासैकडों हिन्दू लडकियां लव जिहाद की बलि चढती हैं; परंतु हिन्दू अभिभावक कभी भी इस प्रकार की धमकी नहीं देते; परंतु यदि एकाध घटना में हिन्दू प्रेमी के लिए मुसलमान युवती अपना धर्म परिवर्तन करे, तो मुसलमान त्वरित जान से मारने की धमकी दे बैठते हैं एवं कभी कभार वैसा करते भी हैं, क्या इस विषय में धर्म-निरपेक्षतावादी मुंह खोलेंगे ? |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !