‘इसके पीछे षड्यंत्र हो सकता है,’ ऐसा दिग्दर्शक सुदीप्तो सेन का आरोप
(ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म’ अर्थात इंटरनेट द्वारा मोबाइल (भ्रमणभाष) अथवा संगणक (कम्प्युटर) पर कार्यक्रम दिखानेवाला मंच)

मुंबई – केरल में लव जिहाद द्वारा हिन्दू एवं ईसाई युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका धर्मांतरण कर उन्हें इस्लामिक स्टेट में भर्ती करने के लिए ले जाया जाता है । इन घटनाओं पर आधारित ‘द केरल स्टोरी’ चलचित्र को पूरे देश में बहुत प्रतिसाद मिला । अब यह चलचित्र ओटीटी मंच से प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है; परंतु ऐसा दिखाई देता है कि, कोई भी ओटीटी इसे क्रय करने को तैयार नहीं है । इस संदर्भ में चलचित्र के दिग्दर्शक सुदिप्तो सेन ने आरोप लगाया है कि, इसके पीछे षड्यंत्र हो सकता है । इस चलचित्र को बंगाल एवं तमिलनाडु राज्यों में प्रदर्शित किया नहीं गया था । यहां सरकार द्वारा ही विरोध किया गया था ।
सुदीप्तो सेन की फिल्म के खिलाफ रची जा रही साजिश? द केरल स्टोरी को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार#TheKeralaStory #TheKeralaStoryOTTRelease #SudiptoSen #AdahSharmahttps://t.co/uIxmLN9vQ7
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 24, 2023
सुदिप्तो सेन ने इस विषय में कहा ‘हमें अब तक किसी भी ओटीटी मंच द्वारा उचित प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है । हम प्रयास कर रहे हैं । ऐसा लग रहा है कि, चलचित्र सृष्टि हमारे विरुद्ध खडी होकर हमें दंड देना चाहती है । हमारे चलचित्र की कमाई देखकर बहुत से लोगों के पेट में दर्द होने लगा है । कोई भी बडा ओटीटी मंच यह चलचित्र क्रय करने को तैयार नहीं है ।’
संपादकीय भूमिका‘द केरल स्टोरी’ चलचित्र एक उदाहरण है कि, हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार दिखाने का प्रयास किया, तो उसका किस तरीके से विरोध होता है ! ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हिन्दुओं को संगठित होकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना आवश्यक है ! |
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा