गैस सिलिंडर भी मिलेगा
(कल्पवासी का अर्थ है प्रयागराज महाकुंभ में महिनेभर संगम पर स्नान करनेवाले, तट पर साधना-उपासना करनेवाले तथा संत-महंतों के प्रवचनों का श्रवण करनेवाले)

प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार अखाडों एवं कल्पवासियों को सरकार की ओर से प्रतिमाह ६ रुपए मूल्य पर चावल, ५ रुपए के मूल्य से गेहूं का आटा, तथा १८ रुपये प्रतिकिलो चीनी मिलेगी । इसके लिए सरकार ने कुंभक्षेत्र में १३८ दुकानें सुनिश्चित की हैं । अनाज के भंडारण हेतु सरकार ने ५ बडे गोदाम भी बनाए हैं । इन गोदामों में सहस्रों किलो अनाज रखने की व्यवस्था है । १ जनवरी से २८ फरवरी तक यह सुविधा दी जाएगी ।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के भोजन हेतु अन्नछत्र खोला है । मुख्यमंत्री के निर्देश पर अखाडों, कल्पवासियों एवं संस्थाओं को गैस सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा । इसके लिए सभी २५ सेक्टर्स में स्वतंत्र कक्ष बनाए गए हैं । इन गैस सिलिंडरों के समाप्त होने के उपरांत उन्हें पुनः भर देने की व्यवस्था भी की गई है ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।