
नई देहली – मैं समलैंगिक विवाहों के १०० प्रतिशत विरोध में हूं, ऐसा विधान सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ ने किया । यह समाचार ‘लाईव लॉ’ इस वृत्तजालस्थल ने दिया है ।
On the issue of same-sex marriages, Former Supreme Court judge Justice Kurian Joseph says that personally, he is 100% AGAINST same-sex marriages. “Marriage should be between a man and a woman only” says Justice Joseph. pic.twitter.com/v2va4eArTQ
— Law Today (@LawTodayLive) June 2, 2023
भूतपूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ बोले,
१. विवाह का उद्देश्य ही अलग होता है । विवाह का मूल पुरुष एवं स्त्री का मिलन है । समलिंगी संबंध ‘यूनियन’ अथवा ‘असोसिएशन’ समान है । विवाह के उपरांत स्त्री एवं पुरुष एकत्र आकर बच्चों को जन्म देते हैं ।
२. समलिंगी विवाह नैतिकता के अनुरूप नहीं । समलिंगी संबंध रखना, एकत्र रहना, मित्रता होना, घनिष्ठता होना, विशेष मित्र होना, यह सब हो सकता है; परंतु उनमें विवाह नहीं हो सकता । विवाह यह भिन्न संकल्पना है । विवाह का समाज में एक विशेष स्थान है । समलिंगी संबंध, यह एक ऐसा प्रकार है जो विवाह के मूल उद्देश्य पर प्रभाव डाल सकता है ।
३. समलिंगी विवाह ऐसा सूत्र है जो धर्म एवं संस्कृति से जुडा है । इस सूत्र पर नैतिक स्तर पर वाद-विवाद होना चाहिए । इस ओर देखने का एक भिन्न दृष्टिकोण होना चाहिए; परंतु अब प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय में है । इसलिए मैं इस पर अधिक कुछ कहने का इच्छुक नहीं ।
MSRTC Cleanliness Drive : स्वच्छता के लिए जनता से करोडों रुपये लेने के उपरांत भी बस डिपो की दुर्दशा यथावत !
Rajasthan 1996 Bomb Blast : राजस्थान में वर्ष १९९६ में हुए बम विस्फोट के मामले का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय ने निरस्त किया !
Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath