आरोपी के प्राण संकट में पड सकते हैं ! – न्यायालय का मत

नई देहली – देहली में रहनेवाली एक महिला को उसके मुसलमान प्रेमी द्वारा धर्मांतर करने के लिए बाध्य करने की घटना का समाचार एवं वीडियो जालस्थलों पर से हटाने का आदेश देहली उच्च न्यायालय ने ट्वीटर, गूगल एवं अन्य सामाजिक माध्यमों को दिया है । इस विषय में जानकारी तंत्रज्ञान मंत्रालय, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एवं डिजिटल मानक प्राधिकरण को भी नोटिस भेजी गई है । न्यायालय ने चेतावनी दी है कि यदि यह समाचार हटाया नहीं गया, तो कार्रवाई की जाएगी ।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन न्यूज, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को मुस्लिम व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली खबरों को हटाने का आदेश दिया #DelhiHighCourt #Media https://t.co/cORgoqCkBs
— Live Law Hindi (@LivelawH) May 12, 2023
१. न्यायालय ने आदेश देते हुए कहा है कि यह एक गंभीर संकट है; कारण लोग सामाजिक माध्यमों पर ऐसे समाचारों पर विविध प्रकार की प्रतिक्रियाएं देते हैं । याचिकाकर्ता की सुरक्षा का प्रश्न होने से इस समाचार को हटाया जाना चाहिए ।
२. याचिकाकर्ता का नाम अजमत अली खान है । उसका कहना है कि वह इस महिला के साथ गत ८ वर्षों से ‘लिव इन रिलेशनशिप’में (बिना विवाह किए एकत्र रहना) रह रहा है । इस महिला के शिकायत करने पर उसका समाचार सर्वत्र प्रकाशित हुआ । वह समाचार जालस्थल पर से हटाने के लिए याचिका प्रविष्ट की है । ऐसे समाचारों के कारण प्राण, प्रतिष्ठा एवं सुरक्षा संकट में पड सकती है । आगे उसने दावा किया है कि उस पर धर्मांतर का आरोप भी झूठा है ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote