सद्गुरु जग्गी वासुदेव और उनके आश्रम पर अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरुद्ध उठायी थी आवाज !
(हिन्दू मक्कल कतछी का अर्थ है हिन्दू जनता पार्टी )

चेन्नई – एक सशक्त हिंदू संगठन ‘ हिंदू मक्कल कतछी ‘ के युवा नेता ओंकार बालाजी को हाल ही में तमिलनाडु पुलिस ने अवैध रूप से बंदी बनाया । उन्हें २७ अक्टूबर को कोईमतूर में आयोजित ‘ हिन्दू मक्कल कतछी ‘ के विरोध मार्च में ओंकार बालाजी द्वारा दिए गए भाषण के बहाने बंदी बनाया गया । अपने भाषण में ओंकार ने तमिल पत्रिका ‘नक्कीरन’ के संपादक गोपाल द्वारा सद्गुरु जग्गी वासुदेव और ‘ईशा योग केंद्र’ पर लगाए गए निराधार आरोपों के विरुद्ध आवाज उठाई। इस कारण से तमिलनाडु पुलिस और ‘नक्कीरन’ ने उन्हें कष्ट देना आरंभ कर दिया । आरोप है कि वे सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं । ‘ हिंदू मक्कल काची ‘ के संस्थापक अध्यक्ष अर्जुन संपत ने ‘सनातन प्रभात’ को इस संबंध में जानकारी दी । संपत ने यह भी आरोप लगाया कि ओंकार बालाजी के हिन्दू धर्म के काम को दबाने का प्रयास कर रहे हैं ।
१. ओंकार द्वारा ‘ईशा फाउंडेशन’ के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही का विरोध करने के बाद डीएमके नेता मोहम्मद खलील ने उनके विरुद्ध पुलिस में आपत्ति प्रविष्ट कराई।
२. इसके बाद बालाजी ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया, जिसे मद्रास उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। पुलिस ने कानूनी नियमों का उल्लंघन करते हुए बालाजी को बंदी बनाया । बाद में उन्हें न्यायिक बंदी में भेज दिया गया ।
३. ‘ हिन्दू मक्कल कतछी ‘ ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से ओंकार के साथ उचित व्यवहार करने का अनुरोध किया है ।
४. संगठन ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि हिन्दू समाज और हिन्दू संस्थाओं को अपमानित करने के प्रयास को असफल किया जाएगा ।
५. ओंकार बालाजी को न्याय दिलाने के लिए ‘ सनातन प्रभात ‘ ने अपने एक्स अकाउंट से हैशटैग #JusticeForOmkar के जरिए अनुरोध किया है ।
तमिलनाडु पुलिस की एक हिन्दू नेता का अपयश करने का कुटिल प्रयास !तमिलनाडु पुलिस ने ओंकार बालाजी को अवैध रूप से बंदी बनाकर रात भर थाने में रखा और एक कट्टर अपराधी की तरह उसके गले में आपराधिक टैग लगाकर उसकी फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया । |
संपादकीय भूमिका
|
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !