
चंडीगढ (हरियाणा) – ‘द केरल स्टोरी’ चलचित्र से हिन्दू लडकियों के धर्म-परिवर्तन का षड्यंत्र सामने आया है । यह संकट केवल केरल तक सीमित नहीं है, अपितु भारत के अन्य राज्यों में भी हिन्दू लडकियां इस षड्यंत्र की बलि चढ रही हैं ।
रेवाडी (हरियाणा) में मौसम खान ने हिन्दू होने का भ्रमित कर हिन्दू लडकी का अपहरण एवं धर्मपरिवर्तन किया !
हरियाणा के रेवाडी में मौसम खान ने हिन्दू होने का भ्रमित कर धारुहेरा की एक हिन्दू लडकी से मित्रता की । उसका अपहरण कर वह उसे हरिद्वार ले गया । यहां उसने लडकी का यौन शोषण किया । तत्पश्चात उटोन गांव में ले जाकर वहां हठपूर्वक इस्लाम में उसका धर्म-परिवर्तन करते हुए बंदूक के बल पर स्वयं से विवाह करने पर विवश किया । पीडित हिन्दू लडकी को घर में बंधक बना कर रखा । इस समय मौसम खान के छोटे भाई ने भी अनेक बार उसका शोषण किया । ३ वर्ष अत्याचार सहन करने पर एक दिन अवसर का लाभ लेकर पीडित लडकी भागने में सफल हुई । पीडित लडकी ने मौसम खान तथा उसक परिवारजनों के विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया है ।
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हिन्दू लडकी पर धर्म-परिवर्तन के लिए दबाव !
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अमन शाह नामक मुसलमान युवक ने अमन वाल्मीकि हिन्दू नाम धारण कर हिन्दू लडकी से मित्रता की । विवाह के बहाने उसका यौन शोषण किया । तत्पश्चात उस पर धर्म-परिवर्तन के लिए दबाव डाला । पीडित लडकी ने उससे दूर रहने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई आरंभ की तथा उसका अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी । पीडित लडकी ने आरोपी के विरुद्ध कंपू पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट किया है । अमन शाह को बंदी बनाया गया है ।
अरमान के मित्रों ने किया अरमान की हिन्दू पत्नी का यौन शोषण !
आगरा (उत्तर प्रदेश) की एक हिन्दू लडकी की उसकी मुस्लिम सहेली ने फिरोजाबाद के अरमान नामक मुस्लिम युवक से मित्रता करवाई । हिन्दू लडकी की मां को यह प्रकरण समझ मे आते ही उसने लडकी को समझाने का प्रयास किया; परंतु मां पर क्रोधित हो कर लडकी घर से भाग गई । अरमान ने उस हिन्दू लडकी से विवाह किया । कुछ दिन पश्चात अरमान के मित्रों ने भी उस का शोषण करना आरंभ किया । इसका विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई । आरोपियों के विरुद्ध पीडित लडकी ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है ।
मुस्लिम युवक ने हिन्दू लडकी को दुबई ले जाकर उसका धर्म-परिवर्तन किया !
बिहार में स्थित मोतिहारी के महम्मद तालिक ने नोएडा में पढते समय उत्तर प्रदेश की एक हिन्दू लडकी को प्रेमजाल में फंसाया । तत्पश्चात दोनों ही दुबई गए । वहां उसने हिन्दू लडकी का धर्म-परिवर्तन कर उससे विवाह किया । दो वर्ष हिन्दू लडकी का उपभोग लेने पर एक दिन तालिक लापता हो गया । उसको संपर्क करने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई । पीडित लडकी उत्तर प्रदेश वापस आ गई है । इस प्रकरण में पुलिस अन्वेषण कर रही है ।
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Bulandshahr Temple Namaz : बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हनुमान मंदिर में नमाज पढने वाले असर मोहम्मद को बंदी बनाया गया ।
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।