|

मुंबई – ‘द केरल स्टोरी’ चित्रपट के प्रदर्शन पर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों ने कानून और सुरक्षा व्यवस्था का कारण देते हुए प्रतिबंध लगाया है । इसके विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की जाएगी । हम कानूनी मार्ग से लडेंगे, ऐसा कथन इस चित्रपट के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने किया ।
विपुल शाह ने कहा कि,
१. न्यायालय द्वारा चित्रपट को अनुमति देने के उपरांत उस पर तमिलनाडु और बंगाल सरकार कैसे प्रतिबंध लगा सकती है ? इस प्रतिबंध के विरोध में हम कानूनी मार्ग से लडेंगे । हमने देश की अत्यंत गंभीर समस्या इस चित्रपट के माध्यम से समाज के सामने रखी है ।
Huge respect to Vipul Shah and @sudiptoSENtlm for standing up to this blatant misuse of power by @mkstalin and @MamataOfficial pic.twitter.com/sTMr9uGhhu
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) May 9, 2023
२. देश के नागरिकों ने चित्रपट को अच्छा प्रतिसाद दिया, इस विषय में मैं उनका आभार मानता हूं । चित्रपट का विषय महत्वपूर्ण होकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए । प्रधानमंत्री ने भी इस चित्रपट पर टिप्पणी की है । कुछ लोगों ने इस चित्रपट का समर्थन किया है, तो कुछ लोगों ने विरोध किया है ।
३. तमिलनाडु में केवल एक व्यक्ति के कारण चित्रपट का प्रदर्शन रोका गया है । हमारा यह चित्रपट किसी भी समाज और जाति के विरोध में नहीं । यह केवल आतंकवाद के विरोध में है । इस चित्रपट के माध्यम से जिसे राजनीति करनी है, वे करें । अंतिम उत्तर केवल दर्शक ही देते हैं ।
"One person has controlled entire law and order situation": Vipul Shah on 'The Kerala Story' protest in Tamil Nadu
Read @ANI Story | https://t.co/7v6Tc6GZEr#TheKeralaStory #VipulAmrutlalShah #TamilNadu pic.twitter.com/PgimBlMf1w
— ANI Digital (@ani_digital) May 8, 2023
४. कर्नाटक चुनाव के समय में ही यह चित्रपट क्यों प्रदर्शित हुआ ? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए विपुल शाह ने कहा, ”हमने इस चित्रपट पर ३ वर्षों पहले काम करना प्रारंभ किया था । उस समय यह विचार नहीं किया था कि अब कर्नाटक का चुनाव होगा । इस देश में चुनाव होते ही रहते हैं । इसका अर्थ हम चित्रपट प्रदर्शित न करें, ऐसा नहीं होता ।”
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न