कर्नाटक के कांग्रेस नेता वीरप्पा मोईली का अपनेआप को बचाने का प्रयास !

बंगलुरू (कर्नाटक) – बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कांग्रेस का कोई उद्देश्य नहीं है । पार्टी में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है तथा राज्य सरकार इस प्रकार प्रतिबंध नहीं लगा सकती, ऐसी बचावात्मक भूमिका कांग्रेस नेता एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोईली ने अपनाई है । कांग्रेस द्वारा कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए प्रसिद्ध किए घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया है । इसे लेकर देशभर से कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है । मोईली के वक्तव्य से यह बात ध्यान में आ रही है कि इस घोषणा का लाभ भाजपा को होनेसे अब कांग्रेस अपनेआप को संवारने का प्रयास करने लगी है ।
बजरंग दल पर प्रतिबंध से पीछे हटी काॅन्ग्रेस, बोले वीरप्पा मोइली- राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती: कर्नाटक में अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश#Karnataka #Bajrangdalhttps://t.co/JJUY9peq3R
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) May 4, 2023
मोईली ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया एवं बजरंग दल का उल्लेख है, परंतु इसमें ये दो ही नहीं; अपितु सभी कट्टरतावादी संगठन समाविष्ट हैं । तब भी किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकार के लिए संभव नहीं है; इसलिए कि यह अधिकार केंद्र सरकार का है । (क्या यह बात कांग्रेसवालों को पहले से पता नहीं थी या अब वह नींद से जाग गई है ? इससे स्पष्ट होता है कि ऐसी घोषणाएं कर, वह मतदाताओं को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही थी ! इस संदर्भ में मतदाता ही कांग्रेस से प्रश्न करें ! कांग्रेस ने आजतक ऐसे ही असंभव आश्वासन देकर मतदाताओं को मूर्ख बनाया, इसीलिए अब उसके अस्तित्व पर ही प्रश्न निर्माण हुआ है ! – संपादक) अतः कर्नाटक सरकार द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लाया जाना असंभव है ।
संपादकीय भूमिकाबजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का विषय कर्नाटक में कांग्रेस के अस्तित्व से संबंधित है, इसलिए अब कांग्रेस अपनेआप को बचाने का प्रयास कर रही है; परंतु कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं होगा, यह बात सभी हिन्दू चुनाव में दिखा देंगे ! |
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री