उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – में आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में ४० करोड से अधिक श्रद्धालुओं का आना अपेक्षित है तथा इससे २ लाख करोड रुपयों तक राजस्व बढने का अनुमान है ।
🕉️ #MahaKumbh2025 to generate ₹2 lakh crore revenue! 📈
The largest human congregation is not only a spiritual powerhouse, but also a significant economic driver! 🚀
Follow #SanatanPrabhatAtKumbh for more updates on this grand spiritual celebration.
Business l Economy l… pic.twitter.com/MTpr7wMuGR
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 9, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २०१९ के प्रयागराज अर्धकुंभ के आयोजन ने राज्य की अर्थव्यवस्था में १ लाख २० सहस्र करोड रूपयों का योगदान दिया था । वर्तमान कुंभमेले से आर्थिक विकास में २ लाख करोड रुपयों तक वृद्धि होने का अनुमान है । इतना ही नहीं, अपितु वर्ष २०२४ में जनवरी से सितंबर तक वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु १६ करोड से अधिक श्रद्धालु आए, जबकि अयोध्या में १३ करोड ५५ लाख से अधिक श्रद्धालु आए ।
उन्हाेंने आगे कहा कि इस महाकुंभ मेले से भारत के प्राचीन सांस्कृतिक तथा धार्मिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर महत्त्व प्राप्त होगा । इसका आयोजन अर्थात केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, अपितु यह सामाजिक तथा आध्यात्मिक एकता का प्रतीक भी है ।
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के धार्मिक उत्सव से इतनी भारी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है, इससे ध्यान में आता है कि धार्मिक उत्सवों का आध्यात्मिकता के साथ साथ आर्थिक महत्त्व भी कितना है, ! |
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !