|

ठाणे – पर्यटकों की भीड वाले स्थान पर मामा-भांजे दरगाह के पडोस में बडी मात्रा में अतिक्रमण हुआ है । इस कारण कुछ ही दूरी पर कानेरी हिल स्थित भारतीय वायुसेना के बेस को खतरा निर्माण हुआ है । अनाधिकृत धर्मस्थलों की अपेक्षा देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है । इस कारण प्रशासन को अतिक्रमण तत्काल हटाना चाहिए, अन्यथा दरगाह के समीप शिव मंदिर का निर्माण करेंगे, ऐसी चेतावनी महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के राज्य मुख्य सचिव संदीप पाचंगे ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक और वन संरक्षक को लिखित निवेदन द्वारा दी ।
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (येऊर) येथील मामा-भांजे दर्ग्या शेजारी अनधिकृत बांधकाम…
भारतीय वायु सेना (एअर फोर्स) देखील सुरक्षेच्या कारणास्तव दर्ग्या शेजारील बांधकामा विरोधात….
अतिक्रमण न हटवल्यास मनसे तर्फे बाजूला बांधणार शंकर मंदीर🛕@DGPMaharashtra @IAF_MCC @TMCaTweetAway pic.twitter.com/uedKNtb8Xz— sandeep pachange (@PachangeSandeep) May 2, 2023
निवेदन में कहा है कि,
१. मामा-भांजे दरगाह के समीप बडी मात्रा में अवैध निर्माण काम किए गए हैं, ऐसी अनेक शिकायतें स्थानीय जनता नें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से की हैं ।
२. एयर फोर्स स्टेशन के १०० मीटर परिसर में पेड लगाने की मनाई होते हुए भी बिना किसी रूकावट के ऐसे अनाधिकृत निर्माण काम चालू हैं । इस कारण भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने पत्र द्वारा वन विभाग और जिला प्रशासन को यहां के अवैध निर्माण काम त्वरित हटाने की मांग प्रशासन से की; लेकिन प्रशासन ने रमजान का कारण बताते हुए कार्यवाही करने में टालमटोल की । (अतिक्रमणकारियों के सामने घुटने टेकने वाला प्रशासन ! – संपादक) इसके परिणाम स्वरूप अंत में मनसे ने सीधे वन विभाग को निवेदन देकर अनाधिकृत दरगाह के निर्माण को तुरंत हटाने की मांग करते हुए उपर्युक्त चेतावनी दी है ।
संपादकीय भूमिकावायु सेना के बेस जैसे संवेदनशील स्थान में अतिक्रमण होने तक सरकारी तंत्र क्या कर रहा था ? किसके लिए उत्तरदायी लोगों पर प्रथम कार्यवाही करें ! |
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु
JeM Terrorist Arrested : गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित ५ आतंकवादियों को बन्दी बनाया गया ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा