कर्नाटक में अभिनेता चेतन का ‘शोध’ !

बेंगलुरू (कर्नाटक) – बौद्ध मंदिर तोड कर वहां तिरुपति देवस्थान का निर्माण किया गया है, कर्नाटक के अभिनेता चेतन ने यू ट्यूब पर एक साक्षाात्कार में ऐसा वक्तव्य दिया । इस वक्तव्य पऱ हिन्दुओं की ओर से क्रोध व्यक्त किया जा रहा है ।
Recently, I said Tirupathi was originally a Buddhist temple
Scholarship by K Jamanadas in his book ‘Tirupathi Balaji Was Originally a Buddhist Shrine’ (April 14, 2001) validate this claim
Acc to historians, temples were never Vedic institutions— they were co-opted from Buddhism pic.twitter.com/TU72mBh0tH
— Chetan Kumar Ahimsa / ಚೇತನ್ ಅಹಿಂಸಾ (@ChetanAhimsa) April 14, 2023
अभिनेता चेतन ने कहा,
१. ‘तिरुपति मूलतः बौद्ध मंदिर था’, के. जमुनादास ने अपनी ‘तिरुपति बालाजी मूलतः बौद्ध मंदिर’ ( १४ अप्रैल २००१ ) पुस्तक में वक्तव्य दिया है । इतिहासकार कहते हैं कि वैदिक संस्कृति के देवालय कभी नहीं थे । वे बौद्धों से नियंत्रण में लिए गए हैं । ( झूठ बोलें; पर छाती ठोककर बोलें, ऐसी मानसिकता के अभिनेता चेतन !- संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )
२. कर्नाटक को भाजपा के हिन्दुत्व की नहीं, अपितु पेरियार तथा डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों की आवश्यकता है । ( किसको कौन से सिद्धांतों की आवश्यकता है, यह समाज निश्चित करेगा । यह चेतन को नहीं निश्चित करना चाहिए ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) तथा कांग्रेस, जनता दल (सेक्युलर) तथा आम आदमी पार्टी का राजनीतिक हिन्दुत्व भी नहीं चाहिए । देश की कोई भी पार्टी परिवर्तन का सिद्धांत नहीं बताती ।
३. लोकतंत्र में सत्य बताने का अधिकार है । मुझे लगता है सत्य मैं बता सकता हूं । मैं प्रमाण के साथ बोल रहा हूं । यदि आपके पास प्रमाण हो तो दें । राम नाम के व्यक्ति ने यहां जन्म लिया, यह सिद्ध करें । ( क्या अभिनेता चेतन इस प्रकार की चुनौती अन्य धर्मियों को देने का साहस कर सकते हैं ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )
४. वास्तव में ये देवस्थान पूर्व में बौद्ध विहार ही थे । वैदिक काल अर्थात ईसाईपूर्व १ सहस्र ५०० से ईसाईपूर्व ५०० के मध्य का काल । तदुपरांत बौद्ध आते हैं । वैदिक काल में होम-हवन, यज्ञ सभी थे; परंतु देवस्थान तथा मंदिर नहीं थे । बुद्ध के पश्चात अशोक के आने पर, बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ तथा उसके उपरांत बौद्ध स्तूप तथा विहार आए । तत्पश्चात पुन: ब्राह्मण तथा वैदिक परंपरा आने पर ८४ सहस्र बौद्ध विहार तोड कर उन्हें हिन्दू मंदिरों में रूपांतरित किया गया । बौद्ध भिक्षुकों की हत्या कर बौद्ध विहारों को वैदिक मंदिर बनाए गए, ऐसा कहा जाता है । तब तक देवस्थान नहीं थे; क्योंकि वैदिक परंपरा में होम-हवन होता है । इसके प्रमाण हैं । इसके लिए चाहे जो प्रमाण देता हूं । ( इस प्रकार हास्य जनक वक्तव्य कर उनका प्रमाण देनेवाले लोग, भारत से बौद्ध धर्म कैसे समाप्त हुआ, पहले इसका विचार करें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )
५. मुख्य रूप से तिरुपति तथा केदारनाथ देवस्थान का निर्माणकार्य ऐसी ही पद्धति से किया गया है । तिरुपति देवस्थान पहले बौद्ध मंदिर था । ऐतिहासिक प्रमाण कहते हैं कि ८४ सहस्र बुद्ध विहार हैं । वे सभी राजा अशोक ने तथा उनके पश्चात के लोगों ने निर्माण किए ।
संपादकीय भूमिका
|
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।