
जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने ७ मिनट तक पुराना अर्थसंकल्पीय भाषण पढ कर सुनाया । विपक्षियों की समझ में यह बात आई एवं वे सभागृह में हंसने लगे । चूक समझ में आने पर गेहलोत को रोका गया । चूक समझ में आते ही गेहलोत ने सभागृह से क्षमा याचना की । पुराना भाषण पढने के कारण विपक्षियों ने कोलाहल मचाया ।
"मुझे खेद है…" : पुराना बजट पढ़ने पर राजस्थान के CM #AshokGehlot ने मांगी माफी https://t.co/shNAwyRMdN
— NDTV India (@ndtvindia) February 10, 2023
इसलिए विधान सभा का कामकाज ३० मिनट तक स्थगित कर दिया गया । इतिहास में प्रथम बार ही ऐसा हुआ है कि विधान सभा में पुराना अर्थसंकल्पीय भाषण पढा गया । तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उषा शर्मा को आमंत्रित कर अधिकारियों की लापरवाही पर अप्रसन्नता व्यक्त की । अर्थसंकल्प प्रस्तुत करने हेतु जिस बैग में भाषण के कागदपत्र रखे जाते हैं, उसमें पुराने भाषण के कागदपत्र रखे गए थे । इसलिए कहा जा रहा है कि यह अधिकारियों की लापरवाही है ।
(यद्यपि यह अधिकारियों की लापरवाही है, तब भी मुख्यमंत्री की सतर्कता अल्प पडी, यह भी उतना ही सही है ! – संपादक) इस घटना के उपरांत कुछ अधिकारियों पर कार्यवाही होने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।
संपादकीय भूमिकाऐसी लापरवाही को क्या कहेंगे ? ऐसे कांग्रेसवाले कैसा कामकाज चलाते होंगे, इसका विचार न ही किया; तो अच्छा ! |
९ संतों की धार्मिक समिति गठित : परम पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरिजी को अध्यक्ष पद
हमारे पास लाठीमार के लघु चलचित्र देखने का समय नहीं है !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
श्री राम मन्दिर में दान की चोरी होना समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा – न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Hindustan Unilever Compensation : ‘हिन्दुस्तान युनिलिवर लिमिटेड’ प्रतिष्ठान को ग्राहक को क्षतिपूर्ति के रूप में ५० सहस्र रुपए देने का आदेश ।
Cockroach Party Sets Condition : बातचीत के लिए जंतर मंतर पर आईए अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर बैठक लीजिए ।