कानून के अनुसार विवाह के लिए दोनों का हिन्दू होना आवश्यक !

नई देहली – ‘हिन्दू विवाह कानून’ के अनुसार अंतरधर्मीय दांपत्य का विवाह रद्द सिद्ध होता है । इस कानून के अनुसार हिन्दू से केवल हिन्दू विवाह कर सकते हैं । सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसी टिप्पणी की है । वर्ष २०१७ में तेलंगाना में एक हिन्दू महिला ने उसके पति के विरुद्ध किए परिवाद के उपरांत पति के विरुद्ध भा .दं.वि.की धारा ४९४ के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया था । इस धारा के अनुसार प्रथम पति के रहते हुए दूसरा विवाह करने पर ७ वर्ष तक कारावास के दंड की व्यवस्था है । इस प्रकरण में महिला हिन्दू है तथा आरोपी पति भारतीय मूल का ईसाई है । पुलिस द्वारा आरोपपत्र प्रविष्ट करने के उपरांत उस व्यक्ति ने अभियोग रद्द करने हेतु उच्च न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की थी; परंतु उसे अस्वीकार कर दिय गया । इस प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय फरवरी में अंतिम सुनवाई करेगा ।
The #SupremeCourt on January 14 has observed that any marriage between inter-faith couples under the #Hindu Marriage Act is void and only #Hindus can marry under the same law.https://t.co/cF7wNKFrj5
— India Today NE (@IndiaTodayNE) January 14, 2023
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !