भक्तों द्वारा किए विरोध के उपरांत हटाया गया कैमरा !

तिरुवन्नामलाई ( तमिलनाडु ) – यहां के अरुणाचलेश्वर मंदिर में एक मूर्ति के चेहरे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया । भाजपा ने इस पर राज्य की द्रमुक (द्रविड मुन्नेत्र कळघम् – द्रविड प्रगति संघ) सरकार पर टिप्पणी की है । भक्तों के विरोध के उपरांत कैमरा हटाया गया ।
इस मंदिर में ५ और ६ दिसंबर के दिन दीपम् उत्सव होने वाला है । इस कालावधि में ३० लाख भक्तों के आने की संभावना है । ६ दिसंबर, १९९२ के दिन बाबरी ढांचा गिराया गया था । इस कारण देश के अधिकांश मुसलमान और निधर्मीवादी यह दिन ‘काला दिवस’ के रुप में मनाते हैं । कानून और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में ५५ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं । उनमें से एक कैमरा मंदिर के अंदर स्थित ७० फुट ऊंची कट्टई गोपुरम्वरील द्वारपाल की मूर्ति के चेहरे पर लगाया गया । जब भक्तों ने यह देखा, तो उन्होंने इसका विरोध किया । इसके उपरांत कैमरा हटाया गया; लेकिन इन सब गतिविधियों में इस मूर्ति का चेहरा बिगड गया । तदोपरांत अधिकारियों ने मूर्ति के चेहरे पर प्रक्रिया कर उसे ठीक किया ।
भगवान की प्रतिमा के चेहरे पर लगा सीसीटीवी, BJP ने DMK पर साधा निशाना #TamilNadu| @Akshayanath https://t.co/FTaCECbNIj
— AajTak (@aajtak) December 2, 2022
| उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक |
संपादकीय भूमिकाक्या ऐसा साहस द्रमुक सरकार ने चर्च अथवा मस्जिद में किया होता ? प्राचीन स्मारकों को हानि पहुंचाने के कारण सरकार के विरोध में अपराध प्रविष्ट कर संबंधित लोगों को दंड होने के लिए हिन्दुओं को प्रयास करना आवश्यक है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !