
इंदौर (मध्यप्रदेश) – यहां के सिरपुर झील क्षेत्र में २ अवयस्क हिन्दू लडकियों के साथ अश्लील (लज्जाजनक) कृत्य करनेवाले दो बांग्लादेशी युवक बंदी बनाए गए हैं । आरोप है कि बांग्लादेशी युवक इन लडकियों को प्रेमजाल में फंसा रहे थे । बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवकों को पकडकर पुलिस को सौंप दिया है । इंदौर में आरोपी चाकरी (नौकरी)कर रहे थे ।
१. बजरंग दल की ओर से ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए नगर में खोज अभियान चलाया जा रहा है । इसके लिए बजरंग दल की टोलियां यहां के स्थानीय कैफे, रेस्टोरेंट, उपवन और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं । इनमें से एक टीम ने सिरपुर सरोवर में जाकर निरीक्षण किया । तभी इसी झील पर दो युवक दो युवतियों के साथ अश्लील कृत्य करते पाए गए ।

२. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन युवक तथा युवतियों से परिचय पत्र मांगा । अधिक कडी पूछताछ करने पर, उन्होंने पाया कि युवक मुसलमान थे और लडकियां हिन्दू ! उसके उपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने त्वरित पुलिस बुलाकर युवकों को उन्हें सौंप दिया ।
३. जब संबंधित युवतियों से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि ये युवक उन्हें प्रेमजाल में फंसाने का प्रयास कर रहे थे । यह भी पता चला कि ये युवक लडकियों पर विवाह के लिए दबाव डाल रहे थे । आरोपी जहां कार्यरत थे, वहीं ये हिन्दू लडकियां भी कार्य कर रही थीं ।
४. युवकों से पूछताछ में पता चला कि वे बांग्लादेशी मुसलमान हैं । पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये युवक बांग्लादेश से इंदौर कैसे पहुंचे ।
५. इस पूरे प्रकरण में बजरंग दल ने आक्रामक रूप धारण कर लिया है । चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं होने पर संबंधित युवकों की पिटाई की जाएगी ।
संपादकीय भूमिकाबांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई कब होगी ? |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।