धर्म जागरण मंच का दावा

जयपुर (राजस्थान) – कुछ समय पूर्व ही उत्तर प्रदेश के मेरठ में ४०० हिन्दुओं का धर्म-परिवर्तन होने का समाचार सामने आया था । धर्म जागरण मंच अथवा हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा ऐसा दावा किया गया है कि राजस्थान में भी भारी संख्या में हिन्दुओं के धर्म-परिवर्तन का षड्यंत्र रचा गया है । राज्य के १२-१३ जिलों में ईसाई मिशनरी लगभग ३ लाख हिन्दुओं के संपर्क में हैं तथा वे इन हिन्दुओं का धर्म-परिवर्तित करने के प्रयास में हैं’ । ईसाई मिशनरी मूर्ति पूजा का विरोध कर हिन्दुओं का बुद्धिभ्रम कर रहे हैं ।
राजस्थान में मिशनरियों के टारगेट पर 3 लाख लोग, घूम-घूमकर मूर्ति पूजा पर हो रहा दुष्प्रचार: मध्य प्रदेश में धर्मांतरण करा रहे 8 गिरफ्तार#Rajasthan #MadhyaPradesh https://t.co/lPrrshSOCF
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) November 7, 2022
धर्म जागरण मंच द्वारा किए गए दावे के अनुसार,
१. राजधानी जयपुर से केवल २२ किमी दूरी पर वाटिका गांव के ढाणी बैरावाल में मिशनरी कार्यरत हैं । यहां ४०० हिन्दू परिवारों के धर्म-परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है ।
२. ईसाई मिशनरी हिन्दुओं को मूर्तिपूजा बंद करना, व्रतों का पालन न करना, हिन्दू देवी-देवताओं को न मानना, ऐसे कृत्य करने के लिए कह रहे हैं । उसी प्रकार वे दावा कर रहे हैं कि येशू की उपासना करने से बीमारी के साथ अन्य सभी समस्याओं का निराकरण होगा । यदि देवी-देवताओं की पूजा की, तो अनर्थ हो जाएगा ।
३. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईसाई मिशनरी हिन्दुओं को नौकरी का लालच दर्शा कर देवी-देवताओं की मूर्तिर्यांं नदी तथा तालाब में फेंकने अथवा पीपल के वृक्ष के नीचे रखने के लिए कह रहे हैं ।
सिवनी (मध्य प्रदेश) में हिन्दुओं का बलपूर्वक धर्मांतरित करनेवाले ८ ईसाई नियंत्रण में !मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के डाला गांव में हिन्दुओं का बलपूर्वक धर्म-परिवर्तन करनेवाले ८ ईसाईयोें को नियंत्रण में लिया गया है । पुलिस को सोहन लाल नागेश नामक व्यक्ति के घर हिन्दुओं का धर्म-परिवर्तन चालू रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी । इस अवसर पर धर्म-परिवर्तन के बदले में आर्थिक प्रतिफल (मुआवजा)देने के विषय में भी कहा जा रहा था । इस संदर्भ में श्रीराम सेना के प्रांतीय अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि सिवनी, बालाघाट, छिंदवाडा तथा आसपास के क्षेत्रों में धर्म -परिवर्तन की अनेक घटनाएं होती हैं । |
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न